विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गयावासी ध्यान दें! आज 2 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, प्रोफेसर कॉलोनी समेत ये इलाकें होंगे प्रभावित 

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:17 PM (IST)

गया के गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कारणों से मंगलवार शाम 2 घंटे बिजली गुल रहेगी।

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रावण वध कार्यक्रम के कारण गया में बिजली कटौती।

  2. सुरक्षा कारणों से मंगलवार शाम 3:30 से 5:30 बजे तक।

  3. गेवालबिगहा, प्रोफेसर कॉलोनी समेत कई फीडर प्रभावित होंगे।

जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार के गया स्थित गांधी मैदान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम के दौरान संभावित अत्यधिक भीड़ एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आज मंगलवार की शाम 2 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार गया शहर के विद्युत फीडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

दोपहर 3:30 बजे से 05:30 बजे तक शहर के गेवालबिगहा फीडर, रेडक्रॉस फीडर, न्यू स्वराजपुरी फीडर, कोर्ट फीडर, 7 नंबर फीडर पर बिजली बंद रहेगी। सुरक्षा की आवश्यकता के अनुसार अन्य संबंधित फीडर भी प्रभावित हो सकते हैं।

गया के गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्र एवं निकटवर्ती मोहल्ले, गेवालबिगहा, प्रोफेसर कॉलोनी, मिर्जा गालिब मोड़, चर्च रोड तथा अन्य आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था एवं परिस्थितियों के अनुसार, निर्धारित समय से पहले अथवा निर्धारित समय के बाद भी विद्युत आपूर्ति बंद रखी जा सकती है या पुनः चालू की जा सकती है।

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें। इस अस्थायी असुविधा में सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- बिहार के इस लोकगीत में दिखती है वहां की असली संस्कृति, इस ठेठ मैथिली गाने पर महिलाएं खेलती हैं 'झिझरी'

यह भी पढ़ें- JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती, पटना में अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत