गया में पितृपक्ष मेले से पहले एक्शन में जिला प्रशासन, अपराधियों की बनेगी लिस्ट
जिला प्रशासन गया में आगामी पितृपक्ष मेला को सुरक्षित बनाने के लिए पिछले तीन सालों में हुई आपराधिक घटनाओं की प्राथमिकी खंगाल रहा है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
जिलाधिकारी ने पितृपक्ष मेला सुरक्षा की व्यापक तैयारी की।
पिछले तीन साल की आपराधिक घटनाओं की प्राथमिकी खंगाली जा रही।
अपराधियों को चिह्नित कर मेला पूर्व निगरानी रखी जाएगी।
जागरण संवाददाता, गयाजी। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि पितृपक्ष मेला में सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
पितृपक्ष मेला के दौरान पिछले तीन साल में जो भी अपराधिक घटनाएं घटित हुई है। उन घटनाओं का विष्णुपद एवं अन्य थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वैसे सभी प्राथमिकी में वर्णित घटनाओं के बारे में जानकारी और डाटा संग्रह करने में जुटी है। विशेष कर मेला के दौरान पिंडदानियों के बस में चोरी, मोबाइल की छिनतई, विष्णुपद मंदिर परिसर में चोरी व छितनई की घटनाएं हुई है, या फिर गया पुरोहितों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद की घटनाएं हुई है, ऐसे तमाम प्राथमिकी को खंगालने और उस अब तक की हुई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है।
डीएम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि तीन साल में हुई घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, कहां से आकर अप्रिय घटनाएं करते थे, वैसे लोगों को चिह्नित करते हुए मेला शुरु होने से पहले नजर रखी जाएगी।
आवश्यकता पड़ी तो वैसे लोगों की तस्वीरों को भी सार्वजनिक करते हुए आम लोगों के साथ-साथ पिंडदानियों को सतर्क किया जाएगा। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में जहां भी घटनाएं घटित हुई है। वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पितृपक्ष मेला 2026: विधानसभा अध्यक्ष ने गयाजी में तैयारियों का लिया जायजा, सड़कों की मरम्मत के निर्देश
