विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नक्सलियों के किले में बन रहा विकास की एक्सप्रेसवे है, इमामगंज-डुमरिया में गूंज रही मशीनों की दहाड़

Published: Fri, 16 Jan 2026 02:56 PM (IST)

इमामगंज और डुमरिया के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह ...और पढ़ें

वाराणसी कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे में

वाराणसी कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे में

HighLights

  1. नक्सल प्रभावित डुमरिया-इमामगंज में एक्सप्रेस-वे निर्माण।

  2. विकास, रोजगार, कनेक्टिविटी का नया अध्याय।

  3. नक्सलवाद पर लोकतंत्र की जीत का प्रतीक।

संवाद सूत्र, डुमरिया (गया)। इमामगंज और डुमरिया से गुजरने वाली वाराणसी कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे में दिन रात निर्माण कार्य चल रहा है. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे सिर्फ निर्माण नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत और नक्सल प्रभावित के पुनर्जन्म का दास्तान है। 

इमामगंज पुलिस अनुमंडल के छकरबंधा थाना क्षेत्र के अनरवन सलैया से प्रारंभ होकर नौडीहा पंचायत होते हुए झारखंड को जाने वाली यह एक्सप्रेस- वे कभी देश के सबसे खूंखार रेड कॉरिडोर का हिस्सा था। जहां दिन रात गोलियों की तड़तड़ाहट से और दिन भय के साए में ग्रामीण गुजारते थे, लेकिन समय और परिस्थितियां बदली और उम्मीद और विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। 

इमामगंज पुलिस अनुमंडल के बरहा छकरबंधा, महुलनिया सहित दर्जनों पहाड़ व जंगल में भाकपा माओवादी संगठन का अभेद किला था। यहां माओवादियों की समानांतर सरकार चलती थी और उनके एक फरमान ही कानून माना जाता थे। 

नक्सलियों के द्वारा पुलिस मुठभेड, पुलिस चौकियों पर हमला, पुल- पुलियों को नुकसान पहुंचाया जाता था जिसकी चर्चा देश की राजधानी दिल्ली में गूंजती थी.

क्षेत्र में बदलाव का शंखनाद

सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति, सुरक्षा बलों को लगातार ऑपरेशन और स्थानीय लोगो के सहयोग से इस आतंक के अध्याय को समाप्त कर दिया गया. नक्सली संगठन अब इन क्षेत्रों में समाप्ति के कगार पर है. हालांकि बीच- बीच में इन इलाकों में नक्सली के द्वारा छिपा कर रखे गए हथियार गोली पुलिस बरामद किया करती है। 

शांति के बल पर विकास की मजबूत रेखा खींची जा रही है। जिस जमीन पर कभी लैंड माइंस बिछाए जाते थे आज उसी जमीन पर देश की महत्त्वाकांक्षी परियोजना वाराणसी कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे को आकार दिया जा रहा है। 

जिस स्थल पर कभी गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती थी आज जेसीबी, पोकलेन मशीन सहित अन्य मशीन की दहाड़ गूंज रही है. यह दहाड़ सिर्फ मशीनों की नहीं बल्कि विकास, पिछड़ेपन को तोड़ने और बेहतर भविष्य का निर्माण की दहाड़ है।

उम्मीदों का एक्सप्रेस- वे

यह एक्सप्रेस- वे केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं बल्कि अति दुर्गम क्षेत्र को देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ रहा है. सड़क बन जाने से कृषि, व्यापार और स्थानीय उत्पादन को बड़े बाजार तक पहुंचाने का रास्ता खुलेगा. इसके साथ ही कल कारखाना, उद्योग धंधा स्थापित होगी. जिससे पलायन रुकेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।