विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: गया के माइक्रो फाइनेंस बैंक में दिनदहाड़े डकैती, गोली लगने से चार लोग घायल; डकैतों की तस्वीर जारी

Published: Wed, 02 Oct 2024 03:08 PM (IST)

गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस बैंक में दिनदहाड़े डकैती हुई। नकाबपोश डकैतों ने हथियार के बल ...और पढ़ें

गया में माइक्रो फाइनेंस बैंक में डकैती (जागरण)
गया में माइक्रो फाइनेंस बैंक में डकैती (जागरण)

HighLights

  1. गया में डकैतों ने बैंक से 5 लाख रुपये की डकैती की
  2. डकैती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की

जागरण संवाददाता, गया। Gaya News: गया जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूरी पर बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खजहांपुर में स्थित माइक्रो फाइनेंस बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती कांड को अंजाम दिया। नकावपोश डकैतों ने हथियार के बल पर करीब पांच लाख रुपये की डकैती की है। डकैतों ने वारदात को अंजाम देने के क्रम में कई राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में बैंक के संचालक विजय कुमार अमीन, बैंक कर्मी एवं ग्राहकों को गोली लगी है। इसमें तीन पुरुष एवं एक महिला शामिल है।

स्थानीय लोग व पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किए। निरीक्षण में चार बदमाशों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि निजी बैंक में कितनी राशि की लूट हुई है। इसकी पड़ताल की जा रही है।

डीएसपी वजीरगंज कैंप के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। गोली लगने से जो भी घायल हुए हैं, सभी खतरा से बाहर बताया गया है। एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटनारेफर किया गया है। एसएसपी ने स्वयं घटनास्थल पर पूछताछ की।

सीसीटीवी के आधार पर डकैतों की शिनाख्त की जा रही

माइक्रोफाइनेंस बैंक एवं नजदीकी दुकान में लगे सीसीटीवी का भी अवलोकन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डकैतों की शिनाख्त की जा रही है, तथा इस कांड में संलिप्त डकैतों के भागने के रास्ते का पता लगाकर उनका पीछा किया जा रहा है। इस संबंध में बुनियादगंज थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस ने माइक्रो बैंक में डकैतों की तस्वीर की जारी

गया: वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गठित टीम ने वारदात स्थल में लगे सीसीटीवी की पड़ताल की है। उस टीम में चार डकैतों का चेहरा दिख रहा है। इन चारों डकैत की तलाश की जा रही है। इन चारों की तस्वीर गया पुलिस ने जारी की है। एसएसपी ने बताया कि चारों डकैतों कीजानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Bihar Smart Meter: गांव वाले स्मार्ट मीटर लगाने में डाल रहे थे अड़ंगा, अब अधिकारियों ने अपनाया गजब का उपाय

Bihar Politics: 'दुबई से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर लाएं तेजस्वी और...', JDU ने दे दी खुली चुनौती, कहा- केरल भी तो जाओ