विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अब आसानी से मिलेगा AC टिकट! रेलवे ने कर दिया खास इंतजाम

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे ने आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए गया-कामाख्या एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3एसी) कोच लगाने का निर्णय लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3एसी कोच लगेगा।

  2. यह सुविधा 7 सितंबर से 1 दिसंबर 2026 तक।

  3. पर्व-त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के लिए निर्णय।

जागरण संवाददाता, गयाजी। आगामी पर्व-त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3एसी) का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त कोच कामाख्या से गया की दिशा में 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं गया से कामाख्या की दिशा में यह सुविधा 8 सितंबर से 1 दिसंबर 2026 तक यात्रियों को मिलेगी।

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इस अवधि में ट्रेन में 3एसी श्रेणी की अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। पर्व-त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में यात्री गया और कामाख्या के बीच आवागमन करते हैं।

एसी कोच में मिलेगी सीट

ऐसे में रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आरक्षित वातानुकूलित श्रेणी में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं।

इसी क्रम में गया-कामाख्या एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त 3एसी कोच की अस्थायी व्यवस्था की गई है।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए निर्धारित माध्यमों से ट्रेन की स्थिति और आरक्षण की उपलब्धता की जानकारी लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें रद, एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग