विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता; 10 हिरासत में

Published: Sat, 02 May 2026 10:04 PM (IST)

Gaya Gang Rape: गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र में ट्रेन से उतरी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की ...और पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। गया–पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ट्रेन से उतरते ही फंस गई युवती

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद की रहने वाली युवती अपने ननिहाल आने के लिए ट्रेन से निकली थी। बेला और चाकंद स्टेशन के बीच ट्रेन रुकने पर वह हाल्ट समझकर उतर गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर घेरा

ट्रैक के रास्ते गांव की ओर जाते समय दो युवकों ने उसे घेर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसे सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां पहले से कुछ और लोग मौजूद थे।

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

आरोपितों ने युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

खून से लथपथ मिली पीड़िता

सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और युवती को रेलवे ट्रैक के पास खाली पड़े भूखंड पर गंभीर हालत में पाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में कराया गया इलाज

पीड़िता को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

10 संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

बेलागंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एफआईआर दर्ज, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपितों की पहचान की जा रही है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।