विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया सिविल कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, जिला न्यायाधीश के ईमेल पर धमकी; परिसर कराया गया खाली

By Neeraj KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 08 Jan 2026 12:50 PM (IST)

गया सिविल कोर्ट में बम होने की सूचना मिलने के बाद परिसर को खाली करा दिया गया है। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

HighLights

  1. गया सिविल कोर्ट में बम होने की सूचना मिली।

  2. जिला न्यायाधीश के ईमेल पर मिली धमकी।

  3. कोर्ट परिसर को खाली कराकर सुरक्षा बढ़ाई गई।

जागरण संवाददाता, गयाजी। गया सिविल कोर्ट में बम होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सतर्कता के रूप में गया कोर्ट को के कैंपस को खाली कर दिया गया है। गया कोर्ट पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। बम निरोधक दस्त को बुलाने की सूचना दी गई है। बम निरोधक दस्ताने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बम होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार गया जिला सत्र एवं न्यायाधीश के सरकारी मेल आईडी पर कोर्ट में बम होने की सूचना दी गई है।

गया के डीआईजी व एसएसपी आनंद कुमार ने गया सिविल कोर्ट में बम की ईमेल से सूचना के बाद कहा कि गया सिविल कोर्ट में बम के बारे में ईमेल से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सरकारी मेल पर सूचना आई है। इसमें श्रीलंका के प्रतिबंधित संस्था लिटे का जिक्र किया गया है। प्रतिबंध लिटे के बारे में भी एसएसपी ने पुष्टि किया।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।