विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंटर सीजन में गयाजी एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, भारी संख्या में हो रही विदेशी पर्यटकों की आवाजाही 

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:07 AM (IST)

विंटर सीजन शुरू होते ही गयाजी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही बढ़ गई है। म्यांमार और भूटान से विमानों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. म्यांमार और भूटान से अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन हुआ।

  2. विंटर में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद।

  3. एयरपोर्ट सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में कर रहा बढ़ोतरी।

संवाद सूत्र, बोधगया। गयाजी एयरपोर्ट पर विंटर सीजन की शुरुआत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही तेज होने लगी है। शनिवार को म्यांमार से दो अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन हुआ, जबकि भूटान एयरवेज की विमान भी पारो से गयाजी पहुंची।

इन विमानों के परिचालन से बौद्ध पर्यटन सीजन के दौरान विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, म्यांमार नेशनल एयरवेज की विमान यंगून से 156 यात्रियों को लेकर दोपहर 1:30 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंची।

इसके बाद शाम करीब पांच बजे विमान यात्रियों को लेकर सीधे यंगून के लिए रवाना हो गई। वहीं, म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल की विमान शाम 4:26 बजे 167 यात्रियों के साथ गयाजी एयरपोर्ट पर उतरी।

इसके बाद शाम 6:28 बजे 42 यात्रियों को लेकर यंगून के लिए उड़ान भरी। इसके अलावा भूटान एयरवेज की विमान शाम पांच बजे पारो से गयाजी एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान से महज आठ यात्री गयाजी आए, जबकि यहां से 126 यात्रियों को लेकर शाम 6:28 बजे बैंकाक के लिए रवाना हुई।

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

गयाजी एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि विंटर सीजन शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बढ़ते परिचालन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को राहत! अब अचानक नहीं बदलेंगे बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट, एयरलाइंस को नए निर्देश जारी