विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया जी एयरपोर्ट विस्तार: भू-अर्जन में अनियमितता की शिकायत, DM ने दिए जांच के निर्देश

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:21 PM (IST)

गया जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में गया जी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना के भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर जांच के आदेश दिए।

गयाजी एयरपोर्ट। (जागरण)

गयाजी एयरपोर्ट। (जागरण)

HighLights

  1. जिला पदाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण अनियमितताओं की जांच का निर्देश दिया।

  2. गया जी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना में शिकायतें सामने आईं।

  3. जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के निर्देश।

संवाद सूत्र, बोधगया। गया जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान गया जी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना के तहत कैट-1 लाइट अधिष्ठापन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में कथित गंभीर अनियमितताओं का मामला भी सामने आया।

आवेदिका पूनम कुमारी ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को आपत्ति आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की।

आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गया को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को आमजनों से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में गया जी एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु करीब 18 एकड़ भूमि की मांग की गई थी, जो मामला न्यायालय में चल रही है।

उन्होंने कहा की जिलाधिकारी ने फिल्हाल 3.4176 एकड़ भूमि को कागज पर हैंड ओवर कर दिया है, लेकिन हमलोग ने अभी भूमि अधिग्रहण नहीं की है, उन्होंने डीएम से एक साथ 18 एकड़ भूमि अधिग्रहण कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गयाजी एयरपोर्ट से हवाई सफर हुआ महंगा, दिल्ली का किराया 15000 के पार