गया एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को ...और पढ़ें
-1769447740535_m.webp)
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बरामद मादक पदार्थ पैकेट में। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बोधगया। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को कस्टम विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। कस्टम विभाग ने गया एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी -122, जो दोपहर 12:30 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरी, उससे 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स (उच्च गुणवत्ता की गांजा) के साथ पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। पुरुष तस्कर सभी यूपी के रहने वाले है, जिनमें अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव विधुरी, गुलशन मीना शामिल है। वहीं महिला तस्कर दोनों पंजाब के रहने वाले है, जिनकी पहचान मनप्रीत कौर और दिलप्रीत कौर के रूप में की गई है।
खिलौनों की आड़ में छिपाया गया था हाइड्रोपोनिक बीड्स
आगमन के बाद कस्टम अधिकारियों ने जब यात्रियों के बैग को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया, तो संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। इसके बाद बैग को अलग कर भौतिक जांच की गई। जांच में सामने आया कि नशीला पदार्थ खिलौनों के डब्बों में बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था, ऊपर से खिलौनों के छोटे-छोटे पार्ट्स रखकर पैकिंग किया गया था, हालांकि सूत्रों के मुताबिक वजन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के अनुसार करीब 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद हुआ है।
सरगना की भूमिका में अश्विनी कुमार द्विवेदी
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह का सरगना अश्विनी कुमार द्विवेदी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पांचों आरोपितों को उनके सामान सहित कस्टम विभाग ने अपने हिरासत में रखा है और गहन पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री की सूची और अन्य कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।
गया एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है।गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने भी इस तस्करी की सूचना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया थाई एयर एशिया के विमान से लगभग 25 किलो हाइड्रोपोनिक्स बीड्स के साथ पांच तस्कर को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दो महिला और तीन पुरुष शामिल है। सभी को कस्टम विभाग के अधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को सभी तस्कर को गया कोर्ट में पेश की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।