Move to Jagran APP

Gaya: 50 फुट का रावण तीर लगते ही 20 सैकंड में हुआ राख, पुतला दहन-आतिशबाजी का लोगों ने जमकर लिया आनंद

गया जिले में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भगवान राम ने एक ही बाण से रावण का वध कर दिया। रावण कुंभकरण और मेघनाद का जैसे ही वध हुआ उनके प्रतीकात्मक स्वरूप पुतले धू-धू कर जल उठे।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Thu, 06 Oct 2022 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:13 AM (IST)
Gaya:  50 फुट का रावण तीर लगते ही 20 सैकंड में हुआ राख, पुतला दहन-आतिशबाजी का लोगों ने जमकर लिया आनंद
गया के गांधी मैदान में रावण वध की ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर

 जागरण संवाददाता, गयाः गया जिले में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भगवान राम ने एक ही बाण से रावण का वध कर दिया। रावण, कुंभकरण और मेघनाद का जैसे ही वध हुआ उनके प्रतीकात्मक स्वरूप पुतले धू-धू कर जल उठे। 50 फुट ऊंचा रावण का पुतला 20 सैकंड में ही जलकर राख हो गया। शाम को जैसे ही सूर्यास्त हुआ पुतले को आग लगाते ही आतिशी धमाके गूंज उठे। बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर दशहरे का पावन पर्व रावण दहन के साथ संपन्न हो गया। 

loksabha election banner

पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर लिया आनंद

रावण वध के दौरान पूरे गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। हर बैरिकेडिंग पॉइंटस पर पर्याप्त पुलिस के जवान लगाए गए थे। पुतले को आग लगाते ही शोर शराबा होने लगा। दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पुतला दहन देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। पूरा गांधी मैदान महिलाओं, पुरूषों और बच्चों से भरा हुआ था। रावण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग जाकर अपने स्थान पर बैठ गए थे। 

गांधी मैदान में रावण वध को लेकर थे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

रावण वध से पूर्व शहर के आजाद पार्क से पूरे गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और गांधी मैदान तक पहुंचा। गांधी मैदान में रावण वध को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वहां मौजूद लोग राम की जयजयकार कर रहे थे। ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासन के वरीय अधिकारी अपने उपस्थिति में एक-एक लोगों पर नजर जमाए रहे, जब तक पूरा मैदान खाली नहीं हुआ तब तक वही मौजूद रहे। 

ज़िला पदाधिकारी ने आयोजन समिति को दिया धन्यवाद 

ज़िला पदाधिकारी ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया कि काफी अच्छे तरीके से रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने ज़िला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों, पुलिस के सभी पदाधिकारियों, तमाम पुलिस बल तथा आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, गया जिले के सम्मानित बुद्धिजीवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में काफी सफलतापूर्वक भीड़ को नियंत्रण करने रावण वध कार्यक्रम को काफी अच्छे से संपन्न कराने के लिए आप सभी का धन्यवाद है।

कार्यक्रम से पूर्व आयोजन समिति द्वारा जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त तथा उप विकास आयुक्त को पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.