Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक की शौकीन रही हैं पूर्व मुख्‍यमंत्री मांझी की बहू दीपा, लालू की पुत्री से Twitter पर लिया था पंगा

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 01 Jun 2021 12:45 PM (IST)

    पूर्व सीएम लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुपुत्री रोहिणी आचार्य से ट्विटर पर पंगा ले चुकीं पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी स्‍कूल के दिनों से ही सशक्‍त रहीं हैं। जब लड़कियां साइकिल नहीं चलाती थीं तब वे बाइक से स्‍कूल जाती थीं।

    Hero Image
    राजदूत पर बैठीं दीपा मांझी। सौजन्‍य Twitter

    ऑनलाइन डेस्‍क, गया। ससुर पूर्व मुख्‍यमंत्री, पति मंत्री, मां विधायक। बात हो रही है बीते दिनों Twitter पर एक अलग तरह से इंट्री लेनेवाली दीपा मांझी की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Former CM Jitan Ram Manji) की बहू दीपा मांझी  सूबे के मंंत्री संतोष कुमार सुमन (Minister Santosh Kumar Suman) की पत्‍नी हैं। ये जिला परिषद की सदस्‍य रह चुकी हैं। मां ज्‍योति देवी भी बाराचट्टी से विधायक हैं। कुल मिलाकर राजनीतिक विरासत (Political Legacy) के मामले में पूरी तरह समृद्ध। ट्वि‍टर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) की पुत्री रोहिणी आचार्य से दो-दो हाथ कर चुकीं दीपा मांझी आने वाले समय में सक्रिय राजनीति का हिस्‍सा हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहिणी आचार्य से ट्विटर पर लिया था पंगा 

    जिस तरह से बिहार की राजनीति में इन दिनों Twitter पर जंग छिड़ी है। इनमें दाे सियासी परिवार की महिलाओं के शब्‍दबाण खूब चल रहे हैं। इसमें एक ओर हैं राजद के मुखिया लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की पुत्री रोहिणी आचार्य तो दूसरी ओर हैं दीपा मांंझी। जानकार कहते हैं कि आने वाले समय में ये दोनों बिहार की राजनीति में अपनी सशक्‍त उपस्थिति दर्ज कराएंगी। दीपा मांझी की मांं विधायक ज्‍योति देवी ने पि‍छले दिनों Twitter पर एक तस्‍वीर शेयर की थी। इसमें दीपा मांझी बाइक पर बैठीं नजर आ रही हैं। ज्‍योति देवी ने लिखा कि दीपा तब से बाइक चला रही हैं जब लड़कियों को साइकिल तक छूने नहीं दिया जाता था। विधायक ने लिखा है कि विवाह के पहले जंगल-पहाड़ों से आच्‍छादित दुर्गम रास्‍तों से करीब दस किलोमीटर राजदूत चलाकर दीपा अकेले जाती थीं। तस्‍वीर में लिखा है कि वे कन्‍या उच्‍च विद्यालय फतेहपुर जा रही हैं। बताया गया कि वे आठवीं से ही बाइक चलाना सीख गई थीं। 

    सुशील मोदी के ट्वीट के बाद दीपा कूदी थीं मैदान में 

    मालूम हो कि पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Former Deputy CM Sushil Kumar Modi) के ट्वीट के बाद रोहिणी आचार्य ने उनपर हमला किया। इसके बाद मैदान में दीपा मांझी भी कूद पड़ीं। इसके बाद तो फिर Twitter War शुरू हो गया है।