विदेशियों को भी भाती होली, बोधगया में रंगों से सराबोर हुए सैलानी
होली का त्योहार विदेशियों को भी भाता है। इसका उदाहरण बोधगया में देखने को मिल रहा है, जहां होली खेलने के लिए विदेशियों का जत्था पहुंचा है। उन्हें यहां लाने में स्थानीय एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बार भी कई देशों से पर्यटक पहुंचे हैं।
पटना। होली का त्योहार विदेशियों को भी भाता है। इसका उदाहरण बोधगया में देखने को मिल रहा है, जहां होली खेलने के लिए विदेशियों का जत्था पहुंचा है। उन्हें यहां लाने में स्थानीय एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बार भी कई देशों से पर्यटक पहुंचे हैं। वे जमकर होली खेल रहे हैं।
कई देशों से पहुंचे पर्यटक
बोधगया में गैर-सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल पर कई देशों के पर्यटक होली में आते हैं। फ्रांस की लीया, एनी, फ्लोरंस व रिया जर्मनी के माइकल, जाएदट्रीन, लॉरेन, जेनेली व कारमेन सहित कई अन्य विदेशी पर्यटक अबीर-गुलाल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
एनजीओ ने की है पहल
बोधगया के कई गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाएं विदेशी सहायता से चलाई जाती हैं। यही कारण है कि विदेशी पर्यटकों का आवागमन सुलभ है। भारतीय संस्कृति प्रारंभ से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है। जेन अमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट, सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट, पीपुल फर्स्ट, बोधि ट्री, एकोलस ले तेरे, बाउल ऑफ कंपैशन सहित कई अन्य संस्थाएं विदेशी पर्यटकों का आवागमन सुगम कर रही हैं।
होली के अलावा पर्यटक छठ आदि अन्य पर्वों के मौके पर भी बोधगया पहुंचते हैं।