स्वच्छ पेयजल को लेकर कैमूर के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगे 116 चापाकल, यहां कॉल कर कराएं मरम्मत
विभाग से मिली जानकारी के अनुसा कैमूर पीएचइडी विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत 15376 चापाकलों को लगाया जा चुका है। इनमें से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए इंजीनियरों के विशेष दल का गठन भी किया गया है।
जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले के वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 116 चापाकल लगाने का लक्ष्य पीएचइडी विभाग को मिला है। पीएचइडी विभाग पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए चापाकलों को लगाने की कवायद शुरू करेगा।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसा, कैमूर पीएचइडी विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत 15376 चापाकलों को लगाया जा चुका है। इनमें से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए इंजीनियरों के विशेष दल का गठन भी किया गया है। बीते मार्च माह में विभाग द्वारा बंद पड़े चापाकलों का सर्वे कराया गया। जिसमें 2338 बंद पड़े चापाकल की पहचान हुई थी।
खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान समय में कंट्रोल रूम में 10 चापाकलों के खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कैमूर जिले को 116 चापाकल लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
प्राप्त लक्ष्य के आलोक में 46 चापाकल पहाड़ी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। जबकि 70 चापाकल मैदानी क्षेत्र में लगाए जाने का लक्ष्य निश्चित कर लिया गया है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पानी की समस्या ना हो इसको लेकर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
कंट्रोल रूम में पदाधिकारियों और कर्मियों के फोन नंबर दिए गए हैं। चापाकल खराब होने की स्थिति पर लोग आसानी से कंट्रोल रूम को सूचना दे सकेंगे। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय पर गठित मरम्मत दल के लोग खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करने का काम पूर्ण कर रहे हैं।
प्रखंडवार लगाए गए चापाकलों की संख्या
- भभुआ- 3203
- भगवानपुर- 869
- चैनपुर- 1747
- रामपुर- 1148
- चांद- 1555
- कुदरा-1727
- मोहनियां- 13198
- दुर्गावती-1060
- रामगढ़-988
- नुआंव- 771
- अधौरा- 989
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का नंबर
अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष का नंबर : 06189-223445
मोहनिया अनुमंडल : 8544428690
भभुआ अनुमंडल : 9470663312