धनबाद से बनारस जा रही स्कॉपियो से पांच लाख बरामद
बाराचटटी थाना क्षेत्र के भुलआ चटटी के निकट बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
बाराचटटी : थाना क्षेत्र के भुलआ चटटी के निकट बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के क्रम में 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बाराचटटी कैंप के जवानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉपियो नंबर जेएच10ए4/ 9166 से पांच लाख रूपया नगद बरामद किया। वाहन जांच के दौरान सहायक कमाडेंट सोहेल आलाम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सीट वाले कवर छुपाकर रखा हुआ पांच लाख रूपये रखा हुआ था। इतनी बड़ी राशि के साथ मोहम्मद अनीस ग्राम पोस्ट बोकारो थाना सिटी बोकारो झारखंड को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए अनीस ने पुलिस को बताया कि झारखंड के धनबाद जिला से यूपी जा रहें थे, वहां से टिमंब्बर का यानी लकडी व्यवसाय का काम करते है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद पैसा जांच कराने के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है। फिलहाल पैसे को थाना में सुरक्षित रखा गया। सोमवार को बरामद पैसा को कोषागार मे जमा कराया जाएगा। जानकारी हो कि बीते 11 अक्टूबर को भी जांच के दौरान एसएसबी ने 8 लाख 45 हजार रूपया को बरामद की गई थी। जिसकी जांच अभी चल रही है। अब तक कुल तेरह लाख 43 हजार रूपया बरामद किया गया है।