नवादा: लीला बीघा गांव में मामूली विवाद में गोलीबारी, दो जख्मी, पटवन के दौरान गाड़ी चढाने को ले विवाद
काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बीघा गांव में मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि लाठी डंडे से 3 लोग घायल हैं। योगेंद्र यादव का भतीजा साइकिल को पाइप पर चढ़ा दिया। इसी बात को लेकर बात बढ़ गई।
जागरण संवाददाता, नवादा: नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बीघा गांव में मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि लाठी डंडे से 3 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि कल शाम में भुनेश्वर यादव प्लास्टिक पाइप से खेत पटवन कर रहा था, तभी योगेंद्र यादव का भतीजा साइकिल को पाइप पर चढ़ा दिया। इसी बात को लेकर भुनेश्वर यादव और योगेंद्र यादव में तू-तू मैं-मैं होने लगा। शाम में तो किसी तरह से मामला शांत हो गया। लेकिन आज सुबह योगेंद्र यादव की बहन प्रतिमा कुमारी खेत की तरफ जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग उसके साथ हाथापाई करने लगा। जिसका विरोध करने पर भुनेश्वर यादव, राम यादव श्याम यादव अखिलेश कुमार शंभू कुमार सहित 10-15 की संख्या में रहे लोग लाठी डंडे और हरवे हथियार से लैश होकर आया और मारपीट करना शुरू कर दिया।
इसी बीच अखिलेश कुमार और शंभू कुमार ने गोली चला दिया, जो रामरतन यादव और योगेंद्र यादव को पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बिरेश यादव लखन यादव एवं प्रतिमा देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।