स्कूल में छात्रों को बापू की कहानी अवश्य सुनाएं
आमस बीआरसी में शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज की बैठक हुई। फोटो 41 संवाद सूत्र आमस
आमस बीआरसी में शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज की हुई बैठक फोटो 41 संवाद सूत्र, आमस, प्रखंड संसाधन केंद्र आमस में गुरुवार को शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए नासिर खा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन चेतना सत्र के बाद गाधी कथा वचन के बाद बापू की पाती पुस्तक की एक कहानी सभी छात्रों को अवश्य सुनाएं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दें। छात्रों को प्रतिदिन सुबह पढ़ायें और विद्यालय तक पहुंचाएं। छुट्टी होने के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाएं। दिन में एक से तीन बजे तक महिलाओं के साक्षरता केंद्र का संचालन करें। साक्षरता केंद्र पर जो महिलाएं अभी तक अपना नाम नहीं लिख पा रही हैं। उन्हें कम से कम नाम लिखाने का प्रतिदिन टोले के अभिभावकों से मिलकर बच्चों के शिक्षा में सुधार से संबंधित जानकारी दें। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी उन्हें बताया जाए। महादलित टोला में गंदगी के कारण होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करें।