ब्रह्मा सरोवर में गिर रहे गंदे नाले को बंद करें
जागरण संवाददाता, गया : शहर में हृदय योजना के तहत चल रहे कार्यो का नगर आयुक्त ईश्वरचंद्र श
जागरण संवाददाता, गया : शहर में हृदय योजना के तहत चल रहे कार्यो का नगर आयुक्त ईश्वरचंद्र शर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ब्रह्मा सरोवर और अक्षयवट पिंडवेदी के सुंदरीकरण कार्यो का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि सरोवर के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में घरों के गिर रहे पानी पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। नाली का गंदा पानी गिरने से सरोवर प्रदूषित हो रहा है। साथ ही मुख्यद्वार को और चौड़ा करें ताकि भीड़भाड़ में भी पिंडदानी आराम से प्रवेश कर सकें। वहीं, सरोवर से जल्द से जल्द जलकुंभी छान कर हटाने का निर्देश दिया। 5.69 करोड़ रुपये से सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है।
नगर आयुक्त ने अक्षयवट पिंडवेदी पर हृदय योजना के तहत चल रहे कार्यो का भी जायजा लिया। यहां यात्री शेड के निर्माण होने के बाद राजस्थान की मिट्टी से चल रहे पेंटिंग का कार्यो को सराहा। उन्होंने कहा कि पेंटिंग कार्य पूर्ण होने से सुंदरता को चार चांद लगेगा।
इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता विनोद कुमार, कनीय अभियंता देवनंदन प्रसाद एवं हृदय योजना का आर्किटेक्ट अभिषेक कुमार उनके साथ थे।