बिहार: महबोधि मंदिर कैंपस में चाइनीज युवती से छेड़छाड़, प्रशासन सकते में
बिहार के गया में असमाजिक तत्वों ने एक बार फिर अपनी गंदी करतूतों से बोधगया को शर्मसार कर दिया है। शुक्रवार को वहां सरफिरे युवक ने विदेशी युवती के साथ छेड़खानी की
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 07:57 PM (IST)
गया [जेएनएन]। बिहार के गया में असमाजिक तत्वों ने एक बार फिर अपनी गंदी करतूतों से बोधगया को शर्मसार कर दिया है। शुक्रवार को वहां सरफिरे युवक ने विदेशी युवती के साथ छेड़खानी की। यह वाकया महाबोधि मंदिर परिसर का है।
बताया जाता है कि बोधगया के महबोधि मंदिर घूमने के दौरान चाइनीज युवती से एक स्थानीय युवक ने छेड़छाड़ किया। इसकी शिकायत विदेशी युवती ने मंदिर सुरक्षा ने तैनात पुलिस से की।
चाइनीज युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपित युवक विक्की कुमार को गिरफ्तार कर बोधगया थाने को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने बताया कि युवक मोचारिम गावं का रहने वाला है। इसके विरुद्ध चाइनीज युवती ने लिखित शिकायत की है। उसके आधार पर कार्रवाई की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें