डुमरिया में वृद्ध की हत्या, छह लोगों पर प्राथमिकी
संवाद सूत्र, इमामगंज : डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंतर्गत चनारिया गाव के
संवाद सूत्र, इमामगंज : डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंतर्गत चनारिया गाव के उत्तर मिठकी महुआ के निकट सोमवार सुबह पुलिस ने कोल्हूबार पंचायत के मठहा टोला नैकाडीह निवासी बन्धु भारती (60) का शव बरामद किया है। मृतक के छोटे पुत्र रामानंद भारती ने बताया कि उनके पिता पहाड़ से पत्थर तोड़कर रविवार शाम घर लौट रहे थे तो गाव के ही सुरेश भारती, नंदू भारती, दीपू भारती, उमेश भारती, दस्सु भारती और रामजी भारती हरदिया पहाड़ी के निकट मुर्गा खिलाने के लिए रोक लिया था। मृतक के पुत्र ने इन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मैगरा थाना के अनि नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र शिवनंदन भारती के आवेदन पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी व मामले की जांच की जा रही है। मृतक झाड़ फूंक किया करता था। जिस जगह पर बंधू भारती का शव था उससे करीब चार सौ मीटर उत्तर हरदिया पहाड़ के निकट मृतक का चप्पल, चादर, कुदाल तथा हसिया मिला है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।