छठ पर्व को लेकर प्रमुख मार्गो पर भव्य सजावट
जागरण संवाददाता, गया : महापर्व छठ को लेकर आम से लेकर खास लोगों तक उत्साह देखा गया। मंग
जागरण संवाददाता, गया : महापर्व छठ को लेकर आम से लेकर खास लोगों तक उत्साह देखा गया। मंगलवार व बुधवार की अल सुबह तक शहरवासी स्वत: सड़क पर निकले। हाथ में झाड़ू और बाल्टी में पानी लेकर निकले। गली से लेकर मुख्य मार्गो तक झाड़ू लगाई। बिना कोई सरकारी सहयोग से लोगों ने छठ के प्रति आस्था दिखाते हुए तन-मन-धन से सहयोग किया। भगवान भास्कर के आगमन पर शहरवासी प्रत्येक, गली, मोहल्ले व प्रमुख मार्गो को दुल्हन की तरह सजाया। जो निश्चित तौर पर देखते ही बन रही थी। कहीं बैलून तो कहीं फूलों से मार्ग को सजाया गया था। प्रमुख मार्गो पर आकर्षक व मनमोहक रंगोली भी बनाई गई थी। रंगोली के बीच में दीपक जलाए गए थे, जो आकर्षक था।
--------
यहां-यहां सजावट
शहर के संजय नगर, पहासवर, रामशिला मोड़, वागेश्वरी, स्टेशन रोड, टिकारी रोड, गोलपत्थर, जीबी रोड, मोरिया घाट, किरानी घाट, जैन मंदिर मार्ग, रमना, केपी रोड, चिरैयाटांड, गेवाल बिगहा दुर्गा स्थान, चांदचौरा, विष्णुपद, माड़नपुर बाईपास, मानपुर, लखीबाग, मुफ्फसिल मोड़, राजेंद्र आश्रम, डेल्हा, एपी कॉलोनी, मगध कॉलोनी सहित सभी मार्गो पर विशेष साज-सज्जा किया गया था।