भक्तों के जयकारे से गूंज उठा दुखहरणी द्वार
जागरण संवाददाता, गया :विजयदशमी यानि शुक्रवार को दुखहरणी द्वार माता की जयकारे से गूंज उठा।
जागरण संवाददाता, गया :विजयदशमी यानि शुक्रवार को दुखहरणी द्वार माता की जयकारे से गूंज उठा। पांच लाइसेंसी मूर्ति को दुखहरणी द्वार से पास कराने की परंपरा है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी।
सबसे पहले दुखहरणी मंदिर के समीप स्थापित प्रतिमा को लाया गया। जहां दुखहरणी मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा मां का भव्य तरीके से आरती की गई। उसके बाद भक्तों ने अपने-अपने कंधों पर मां की प्रतिमा को लेकर आगे बढ़ रहे थे। काफी संख्या में रहे श्रद्धालु जय दुर्गे, दुर्गा माता की जय, जय श्रीराम, वंदेमातरम की जयघोष लगा रहे थे। प्रथम प्रतिमा को पास कराने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। सादे लिवास में जवानों को लगाया गया था, लेकिन भक्तों के आगे उनकी एक नहीं चली। तब सुरक्षा में लगे जवानों को हटा लिया गया। विधि व्यवस्था की कमान प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी हृदय कुमार, डीएसपी राजकुमार शाह, एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा संभाले हुए थे। सबसे ज्यादा फजीहत गोलपत्थर में स्थापित प्रतिमा को पास कराने में हुई। इसे पास कराने में सबसे ज्यादा प्रशासन का पसीना छूटा। नई गोदाम की काली प्रतिमा की बारी आई। इसके लाइसेंसधारी विजय चंद्रवंशी व उनके परिवार व सहयोगियों ने बिना कोई रुकावट पैदा करते हुए मात्र पांच मिनट में प्रतिमा को दुखहरणी द्वार से मूर्ति को पास कराया गया। उसके बाद तुतबाड़ी और झीलगंज मोहल्ले की प्रतिमा को क्रमवार से पास कराया गया। शहर के उप मेयर मोहन श्रीवास्तव का भरपूर सहयोग मिला।
प्रशासन की कमान एडीएम राजकुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक संतोष कुमार, मो.कबीर संभाले हुए थे। मौके पर एएसपी ऑपरेशन अरूण कुमार सिंह, कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार, डेल्हा थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार, विष्णुपद थानाध्यक्ष उदय कुमार, सिविल लाइन्स थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सामाजिक कार्यकत्र्ता ओम प्रकाश सिंह, अनिल स्वामी, मणिलाल बारिक, अधिवक्ता राजीव नारायण सिन्हा, विजय जैन, पूर्व विधायक प्रो.कृष्णनंदन यादव, राजकुमार यादव, अंकुश बग्गा, रामलखन स्वर्णकार, अर्जुन सिंह यादव,मोती करीमी व अरसद परवेज, जदयू जिलाध्यक्ष शौकतअली आदि थे।
------------
रात्रि 3 बजे दुखहरणी द्वार
पहुंचे डीएम व एसएसपी
दुखहरणी द्वार से शांतिपूर्ण मूर्ति पास कराने पर पदाधिकारी व कर्मी को धन्यवाद देने के लिए शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद 3 बजे डीएम अभिषेक सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा पहुंचे। उनके साथ में उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी थे। द्वय अधिकारी ने दोनों समुदाय के लोग, सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकत्र्ता, प्रशासनिक अधिकारी व जवानों को धन्यवाद दिया।