गयाः माैसम खराब था, छह घंटे बाद उतर पाया मक्का से आया विमान
बिहार के 126 हाजियों को मक्का से लेकर गया पहुंचा एअर इंडिया का एक विमान मौसम खराब होने की वजह से एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाया। Osविमान को वापस दिल्ली भेजा गया जहां इसकी आपातलैंडिंग हुई।
गया [जेएनएन ]। मक्का से हज यात्रियों को लेकर आया एअर इंडिया का विमान खराब मौसम के कारण रविवार को गया में नहीं उतर पाया। गया एय़ऱपाेर्ट पर विजिवलीटी की कमी के कारण विमान काे वापस दिल्ली लाैटाया गया जहां इस विमान ने आपात लैंडिंग की। मौसम सही होने पर लगभग छह घंटे बाद विमान वापस आया। तबतक हाजियों को रिसीव करने आए उनके परिजनों में बेचैनी रही।
एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के जिस विमान को विजिबिलिटी में कमी के कारण गया से दिल्ली वापस किया गया उसमें 126 हाजी सवार थे। इधर गया में विमान पहुंचने के बावजूद लैंडिंग न हो पाने के कारण राज्य के विभिन्न इलाके से अपने परिजन को रिसीव करने पहुंचे उनके परिजनों का इंतजार लंबा हो गया।
एयरपोर्ट एथोरियटी ने ढाई बजे तक मौसम साफ होने पर ही विमान की लैंडिंग की उम्मीद जताई थी।। एअर इंडिया की यह विमान मक्का से हज यात्रियाें काे लेकर गया पहुंचती है। बताया गया है कि गया में शनिवार की रात से ही बारिश हो रही है।