शेरघाटी में कई मतदान केंद्रों पर विलंब से शुरू हुआ मतदान
गुरुवार को सुबह छ बजे से सड़क पर शहरी क्षेत्र में इक्का दुक्का मतदाता नजर आने लगे थे।
गया। गुरुवार को सुबह छ: बजे से सड़क पर शहरी क्षेत्र में इक्का दुक्का मतदाता नजर आने लगे थे। मतदानकर्मी पांच बजे सुबह से ही कलस्टर सेंटर से अपने अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने लगे थे। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। 7 बजे से मतदान शुरू हुआ पर इसके पहले से मतदाता पहुंच चुके थे। पहली बार वीवीपैट के प्रयोग किए जाने के कारण कई मतदान केंद्रों पर समय से मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। दर्जनों मतदान केन्द्रों पर इवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदानकर्मियों के चेहरे पर परेशानी झलक रही थी। जिसको लेकर कुछ मतदाता नाराज भी हुए। नियंत्रण कक्ष में सूचना के बाद एक्सपर्ट पहुंचने। इसके बाद वोटिंग शुरू कराया गया। शहर के उर्दू मॉडल स्थित मतदान केन्द्र संख्या 140 पर साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रखंड के इसमाइलपुर बूथ संख्या 111 पर साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हो सका। यहां ईवीएम बदलना पड़ा। गोपालपुर के मतदान केंद्र संख्या 124 पर भी आधे घंटे बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।