चोरी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर धरना
बीते माह मुस्लिम होटल गली में जदयू महानगर उपाध्यक्ष मो. शाहजाद शाह के घर में चोरी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 09:37 PM (IST)
गया। बीते माह मुस्लिम होटल गली में जदयू महानगर उपाध्यक्ष मो. शाहजाद शाह के घर में चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने विरोध जताया। ऑल इंडिया शाह साई समाज के बैनर तले गुरुवार को सड़क पर उतरे और पुलिस प्रशासन को कोसते हुए धरना दिया। धरने में ऑल इंडिया शाह साई समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मो. शाहजाद शाह, उपाध्यक्ष मो. यूनुश शाह, मो.जफीर, मो. रूस्तम, मो. हलीम शाह, लुकमान शाह, मो. कलाम शाह व अन्य मौजूद थे। सभी ने रामपुर थानाध्यक्ष व सिटी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग राज्य सरकार से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें