रसोइया संघ ने किया पुतला दहन
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने बुधवार को डोभी-चतरा चौराहा पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
गया। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने बुधवार को डोभी-चतरा चौराहा पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद प्रखंड संसाधन केंद्र में तालाबंदी कर दिया। संघ का नेतृत्व कर रही प्रखंड अध्यक्ष पारो देवी ने कहा कि अपनी चौदह सूत्री माग को लेकर दस जनवरी से आंदोलन पर हैं। सरकार उनकी एक नहीं सुन रही। पिछले पांच दिनों से बीआरसी के समक्ष प्रखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के रसोइये धरना पर बैठे हैं। प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन के पूर्व संघ के बैनर तले रसोइयों ने बीआरसी से रैली निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया। इसके बाद डोभी चतरा मोड़ चौराहा के पास पुतला दहन किया। इसमें भाकपा माले के कार्यकर्ता भी शामिल थे।