शहर में निकली श्रीराम की बरात, जगह-जगह स्वागत
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की बरात शोभायात्रा के रूप मंगलवार को पूरे वैदिक विधि-से निकली।
गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की बरात शोभायात्रा के रूप मंगलवार को पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ विष्णुपद मंदिर से निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों सहित अन्य बरातियों के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठे थे। इस दौरान पूरा इलाका भगवान के भजनों से गुंजायमान हो गया।
विष्णुपद से निकली शोभायात्रा दक्षिण दरवाजा, पंचमहला होते हुए नई सड़क पहुंची। वार्ड 40 के पार्षद चंदू देवी व पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे उर्फ छोटू ने बरातियों का स्वागत किया। बरातियों के लिए नाश्ता पानी का भी प्रबंध भी किया गया था। स्वागत करने वालों में विजय कुमार, राज कुमार, गब्बर बाबा, गोपाल रमण, मुन्नु दुबे, नारायण धोकड़ी सहित कई शामिल थे।