महिलाओं को दिया जाएगा हस्तकरघा का प्रशिक्षण
गया। प्रखंड के गुलरियाचक में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता सम
गया। प्रखंड के गुलरियाचक में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हस्तकरघा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में नाबार्ड के माध्यम से 90 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहयोगी संस्था निदान महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य समूह के महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध व स्वरोजगारी बनाना है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को चादर, गमछा, पर्दा, तौलिया इत्यादि बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंगलवार को नाबार्ड के डीडीएम विवेक आनंद, आत्मा अध्यक्ष दिनेश चन्द्र, सिमुआरा पंचायत के सरपंच अलख निरंजन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नाबार्ड और सहयोगी संस्था निदान के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नारी सशक्तीकरण को बल मिलेगा। आर्थिक रूप से महिलाएं मजबूत होंगी। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में सईद अख़्तर, सुनीता कुमारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, इदरीश, सहवाज आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।