पूर्व पीएम की मनाई गई जयंती, बांटे गए फल
संवाद सूत्र, डोभी :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकत।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, डोभी :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरित किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने केंद्र में भर्ती मरीजों को इंदिरा गांधी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस बदलते दौर में घर से लेकर राजनीति में भी दिलचस्पी लेनी चाहिए। अपने अधिकार का लाभ लेने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एमई हक ने कहा कि देश की आजादी में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के रूप में ख्यात थी। इस मौके पर भानु प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें