विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Droupadi Murmu In Gaya : गया के महाबोधि मंदिर आने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू, पहले का ISRO से रहा है गहरा नाता

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 20 Oct 2023 04:06 PM (IST)

President Droupadi Murmu भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। यहां ...और पढ़ें

Droupadi Murmu In Gaya : गया के महाबोधि मंदिर आने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू
Droupadi Murmu In Gaya : गया के महाबोधि मंदिर आने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू

HighLights

  1. महाबोधि मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति
  2. आज महाबोधि मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर थी रोक

डिजिटल डेस्क, गया। आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचीं। राष्ट्रपति ने सड़क मार्ग से बोधगया आकर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की कई तस्वीरें सामने आईं। हालांकि, महाबोधि मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति नहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले दो और राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं।

महाबोधि मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू महाबोधि मंदिर के दर्शन व पूजन करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले 29 मई 2003 को राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम व 15 फरवरी 2011 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल महाबोधि मंदिर आईं थीं। प्रतिभा पाटिल उस दौरान मगध विश्वविद्यालय के एक खेल समारोह में शामिल होने आईं थीं।

महाबोधि मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक

बोधगया में जिला प्रशासन राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सुबह से ही अलर्ट दिखाई दिया। आज सुबह 8.45 से 12 बजे तक महाबोधि मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

आप राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती को इस बात से समझ सकते हैं कि गया हवाई अड्डे, महाबोधि मंदिर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय आने व जाने वाले मार्गों पर 48 घंटे पूर्व से नो ड्रोन फ्लाई रेड जोन घोषित कर दिया गया था।

इस बात की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी है। कहा गया था कि इन स्थलों से दो किलोमीटर की परिधि में किसी प्रकार की उड़ान की अनुमति नहीं है। सूचना है कि दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ही दिल्ली लौट जाएंगी।

ये भी पढ़ें -

BPSC Exam: 'नियोजित शिक्षकों में टैलेंट की कमी नहीं', काबिलियत पर शक करने वालों को टॉपर राजेश ने दिया करारा जवाब

सिकरहना नदी में मिला अग्निवीर के लिए चयनित युवक का शव, 28 को देने वाला था योगदान; घाट किनारे थी एक चप्पल