जागरुकता से ही दहेज व बाल विवाह पर लगेगी रोक
संवाद सूत्र, बेलागंज : बाल विवाह उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित देश बनाम बाल विवाह क
संवाद सूत्र, बेलागंज : बाल विवाह उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित देश बनाम बाल विवाह कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के नेउरी बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके समाजसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सिनेमा दिखाकर ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। ब्रेकथ्रूके जिला प्रबंधक आशित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित देश बनाम बाल विवाह कार्यक्रम के तहत मोबाइल थियेटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशित कुमार ने बताया कि ब्रेकथ्रू संस्था वर्ष 2012 से ही गया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह उन्मूलन हेतु देश बनाम बाल विवाह अभियान चला रही है। ग्रामीण परिवेश में जी रहे लोगों को बाल विवाह जैसे मुद्दे पर जागरूक करने के लिए मोबाइल थियेटर के माध्यम से प्रोजेक्टर पर ग्रामीणों खासकर महिलाओं और युवतियों जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह उन्मूलन से प्रेरित लघु फिल्म रश्मि मैट्रिक पास एवं सीक्रेट सुपर स्टार एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि कमलेश यादव, समाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सागर ने भी उपस्थित लोगों को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर अपील की। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु चलाया जा रहा यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। समाजिक कार्यकर्ता सागर ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में लड़का लड़की में भेदभाव करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लड़का हो या लड़की पहले उसे पढ़ाएं। जितनी चिंता विवाह को लेकर करते हैं, उतनी ही अगर पढ़ाई के लिए करें तो विवाह की समस्या खुद ब खुद हल हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया रेणु देवी, समाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सागर, देवनीति कुमार, गुड््रडु कुमार, जयप्रकाश, मित्रमंडल नेउरी के सभी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।