पांच हजार पौधा रोपण के लक्ष्य के साथ शुरू किया अभियान
संवाद सूत्र बेलागंज प्रदेश की सरकार पर्यावरण की रक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के योजनाओं को धरात
संवाद सूत्र, बेलागंज :प्रदेश की सरकार पर्यावरण की रक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। जिसका असर अब समाज के हर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। जल-जीवन-हरियाली योजना से प्रेरित होकर युवाओं में भी पर्यावरण संरक्षण प्रति जागरुकता आयी है। ऐसे ही एक संकल्पित व्यक्ति प्रखंड के रौना गाव निवासी और जदयू नेता दीपू सिंह हैं। जिन्होंने पांच हजार पौधारोपण के लक्ष्य के साथ अपने गाव में पौधारोपण शुरू किया है। मंगलवार को उन्होंने 51 फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पूरे रौना पंचायत में अभियान चलाकर पाच हजार पौधा रोपने के संकल्प को पूरा करना है। जिसमें आम लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए एक पौधा का रोपण जरूरी है।