बोधगया व फतेहपुर में जगह-जगह होली मिलन
गया। बोधगया में लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगा है। जगह-जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा र
गया। बोधगया में लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगा है। जगह-जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
बिड़ला धर्मशाला में युवा यादव एकता मंच के तहत आयोजित समारोह में बीटीएमसी के पूर्व सचिव डॉ. काली चरण सिंह यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी। सास्कृतिक दल ने भक्तिरस पर होली गायन किया। वास्तु विहार फेज दो में होली मिलन का आयोजन किया गया। यहां रह रहे लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उसके बाद सामूहिक भोज हुआ। बोधगया थाना परिसर में रविवार को ही शाति समिति की बैठक भी हुई है, जिसमें सीओ शिव शकर रॉय व थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।
फतेहपुर से संवाद सूत्र के अनुसार, प्रखंड के डुमरीचट्टी गाव में सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष उदय प्रकाश पाडेय के आवास पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच पिचकारी व रंग वितरित किया गया। समारोह में संजय कुमार केसरी, सुरेश प्रसाद, रामजी प्रसाद केसरी, रघुनंदन प्रसाद, उमेश प्रसाद आदि शरीक हुए।