Move to Jagran APP

प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू

गया। नवनिर्मित देवी मंदिर की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार से धार्मिक अनुष्ठान की

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:22 PM (IST)
प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू
प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू

गया। नवनिर्मित देवी मंदिर की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। उसी के साथ पांच दिवसीय गायत्री पाठ शुरू हो गया। बभनडीह पंचायत के गेवालगंज गाव में मंदिर की स्थापना हुई है। अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को देवी पूजन होना है। शनिवार को मां दुर्गा और मा देवी की प्रतिमाओं का ग्राम भ्रमण कराया जाएगा। रविवार को प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु लवजी नदी पहुंचे। स्वामी महाराज यदुनंदन पाठक ने मंत्रोच्चार किया। श्रद्धालु कलश में जल भरे। मंदिर परिसर में कलश की स्थापना हुई। मंदिर समिति केअध्यक्ष उदयचंद अग्रवाल, जिला पार्षद दौलती देवी, उप मुखिया रंजीत चौधरी, इंदल पासवान, शिवकुमार चौधरी, विशाल सोंडिक, विनोद कुमार आदि अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.