महिला हिंसा के खिलाफ निकाली गई रैली
हमारी दृष्टि संस्था द्वारा गुरुवार को उमड़ते सौ करोड़ अभियान के तहत बंगवाडीह कार्यालय से।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:12 PM (IST)
गया। हमारी दृष्टि संस्था द्वारा गुरुवार को उमड़ते सौ करोड़ अभियान के तहत बंगवाडीह कार्यालय से महिलाओं की रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं और किशोरियां हिंसा के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। रैली में गुरारू, डोभी, मोहनपुर, आमस की महिलाएं और किशोरियां शामिल थीं। रैली बंगवाडीह से निकलकर पिपरघट्टी होते हुए पोखरा गाव होते हुए बंगवाडीह गांव स्थित संस्था के कार्यालय पहुंची। यहां हुई बैठक में सरकार से किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की गारंटी देने सहित अन्य मांग की गई। इस मौके पर प्रेमलता, कुमारी, चंद्रमणि, संगीता, कुसुम, देवंती समेत कई महिलाएं मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें