मेन होल पर ढक्कन नहीं रहने से हादसे की आशंका
जीटी रोड सांवकला स्थित टॉल प्लाजा के पास बने मेन होल पर ढक्कन नहीं रहने से कभी भी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:19 PM (IST)
गया। जीटी रोड सांवकला स्थित टॉल प्लाजा के पास बने मेन होल पर ढक्कन नहीं रहने से कभी भी हादसा हो सकता है। टाल प्लाजा के पास इस कदर खुले ढक्कन के कारण कब कौन चालक या कर्मचारी इसमें गिर जाए कहा नहीं जा सकता है। इस नाले के आसपास से प्रतिदिन वाहनों का आना जाना होता है। वाहन रुकने पर चालक, सहचालक या फिर यात्री वाहनों पर सफर करने वाली यात्री भी शौच के लिए जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। टाल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की माने तो कई बार ऐसा हो चुका है कि ढक्कन नहीं रहने के कारण दोपहिया वाहन लेकर चलने वाले लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें