यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीआरपीएफ जवान के वृद्ध पिता की गोली मारकर हत्या
फोटो-जेपीजी में -चूरी पंचायत के प्राणपुर के बधार से मिला शव सिर पर गोली के निशान ------ -युवक की शिकायत ...और पढ़ें

गया । परैया और चंदौती थाना क्षेत्र के बीच चूरी पंचायत के प्राणपुर के बधार में शनिवार को सीआरपीएफ जवान के वृद्ध पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी है।
सुबह जब लोग खुले में शौच के लिए गए वृद्ध का शव पड़ा देखा। शव मध्य विद्यालय चूरी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ा था। मृतक की पहचान चूरी गांव निवासी छोटू यादव के रूप में की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राणपुर गाव का युवक प्रमोद कुमार प्रेमी उर्फ प्रमोद महतो शुक्रवार रात को शराब पीने चुरी गाव आया था। शराब पीने के बाद युवक गाव के किराना दुकान में जाकर सिगरेट का पैकेट दुकानदार से लिया। पैसे मागने पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदार को डराने लगा। इसके बाद वहा मौजूद ग्रामीणों ने उसे डांटकर भगा दिया। घटना के बाद चूरी गाव के कई लोग नौ बजे प्राणपुर में युवक के परिजनों को समझाने गए। आधे घंटे के बाद प्राणपुर से लौटने के क्रम में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज से लोग भयभीत होकर इधर उधर भाग गए। कुछ लोगों ने 65 वर्षीय छोटू यादव को पकड़ लिया गया। उसके बाद युवकों ने छोटू यादव के सिर में ललाट पर दाहिनी ओर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में चार युवकों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। वृद्ध हमेशा घर से बाहर सामुदायिक भवन में सोते थे। इसके कारण परिजनों ने समझा कि वे बाहर ही सो गए। सुबह परिजनों को पता चला कि वृद्ध की हत्या कर दी गयी है। मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा राकेश यादव व छोटा मुकेश यादव सीआरपीएफ के जवान हैं।
घटना के बाद शनिवार सुबह से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित थे। मौके पर पहुंची पुलिस बल को ग्रामीणों ने घटों शव नहीं उठाने दिया। हत्यारे की गिरफ्तारी की माग पर लोग अड़े रहे। दोपहर बाद ग्रामीणों को स्थानीय प्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारी द्वारा समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
परैया थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि हत्या को लेकर एफआइआर दर्ज की गई है। इसमें प्रमोद महतो सहित चार अज्ञात शामिल हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।