बढ़ती कीमत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
गया पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता जिला प्रखंड पंचायत गांव में स्थित पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार खिलाफ हल्ला बोला।
गया : पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव में स्थित पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार खिलाफ हल्ला बोला।
नेताओ ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले सात साल में कांग्रेस कि सरकार की तुलना में पेट्रोल पर 23.87 पैसा व डीजल पर 28.37 पैसा टैक्स बढ़ा कर पेट्रोल, डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच दिया। 2021 के छह महीना में 44 बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। जिससे पेट्रोल 100 रुपए व डीजल भी लगभग 100 रुपए पहुंचने को है। वहीं, कांग्रेस की सरकार में जहां घरेलू गैस 425 रुपए सिलिडर था, वो भाजपा सात वर्षो की सरकार में 960 रुपए सिलिडर यानी 1000 रुपए सिलिडर को छूने वाली है, तो दूसरी ओर सब्सिडी भी घटा कर केवल 87 रुपए सिलिडर कर दिया गया है। वो भी कई-कई महीने में उपभोक्ता के बैंक खातों में आता है। तो कितनों का सब्सिडी बिना पूछे खत्म भी कर दिया गया है।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो. खान अली, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष लाछो देवी, मदीना खातून, युवा कांग्रेस के मो. अजहरुद्दीन, सतीश कुमार, अमरजीत कुमार, टिकू गिरी, डॉ. हामिद हुसैन, जमील शहीदी, बैजू प्रसाद आदि शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने मांग किया।