गया में कांग्रेस नेताओं ने मनाया हिंदी दिवस, बोले-पूरी दुनिया में है हमारी मातृभाषा का बोलबाला
हिंदी हैं हम वतन हैं हिंदुस्तां हमारा। नारों के उद्घोष के साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विश्व हिंदी दिवस मनाया। आयोजन गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जागरण संवाददाता, गया। हिंदी हैं, हम वतन हैं, हिंदुस्तां हमारा। नारों के उद्घोष के साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने "विश्व हिंदी दिवस" मनाया। आयोजन गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि विश्व के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली हिंदी भाषा, सबसे सरल, मधुर, एवम् सभी गुणों से परिपूर्ण है, जिसे विश्व के सभी भाषाओं की पहली श्रेणी में रखा गया है।
नेताओ ने कहा की हिंदी भाषा भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, श्रीलंका,मालदीव, मयम्मार, मलेशिया, इंडोनेशिया,मोरिसास, चीन,थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, यमन, संयुक्त अरब, सहित पच्चासों देशों में बोली एवम् समझी जाती है, तथा लगभग विश्व के 150 देशों में हिंदी बोलने वाले लोग रहते है।
इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, कृष्णा कानू ,विनोद बनारसी, राम नरेश सिंह पयोद, सूमिरख यादव, लाडला आलम, जगदीश यादव, अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी आदि ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में 10 जनवरी 2006 को " विश्व हिंदी दिवस " मानने की घोषणा किए थे, उसी समय से प्रति वर्ष आज के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।