Move to Jagran APP

जामुन खाने पेड़ पर चढ़ तो गया लेकिन मौत का कुआं कर रहा था इंतजार, जानिए कैमूर की घटना

कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र में एक ऐसी दर्दनाक घटना सोमवार को हुई जिसने हर किसी को गमगीन कर दिया। पिता के साथ नाश्‍ता करने के बाद बालक दोस्‍तों संग जामुन खाने चला गया। लेकिन पेड़ के नीचे मौत उसका इंतजार कर रही थी।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 07:18 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 07:18 AM (IST)
जामुन खाने पेड़ पर चढ़ तो गया लेकिन मौत का कुआं कर रहा था इंतजार, जानिए कैमूर की घटना
लबालब भरे पानी के कुएं में गिरकर मौत। संकेतात्‍मक तस्‍वीर

भभुआ (कैमूर), जागरण संवाददाता। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव निवासी सुनील यादव के 11 वर्षीय पुत्र आसमानी कुमार की मौत सोमवार की दोपहर जामुन के पेड़ से सीधे कुएं में गिर जाने से हो गई। बारिश की वजह से लबालब भरे कुएं में वह गिर गया। इस घटना से परिवार समेत गांव के लोग भी सदमे में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा स्‍वजनों के हवाले कर दिया। आसमानी की मौत से माता-पिता बदहवास हैं। उनका विलाप लोगों के सीने को छलनी कर रहा है। 

loksabha election banner

नाश्‍ते के बाद आसमान में समा गया आसमानी 

जानकारी के अनुसार आसमानी कुमार ने सुबह नौ बजे अपने पिता के साथ नाश्‍ता किया और इसके बाद दोस्‍तों के साथ चला गया। इसी दौरान वह गांव से उत्तर भभुआ-कुदरा पथ किनारे स्थित पेड़ से जामुन खाने चला गया। जामुन देखकर उससे रहा नहीं गया वह सीधे पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन बारिश के कारण पेड़ पर फिसलन था। उसका संतुलन भी बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं सका और नीचे गिर गया। 

यह भी पढ़ें- लगा दुंगी मैं प्‍यार की हथकड़ी..., प्रेमिका के पीछे गया से औरंगाबाद पहुंचा युवक, जानिए फ‍िर क्‍या हुआ

कुएं में मौत कर रही थी इंतजार 

आसमानी पेड़ से सीधे नीचे बने कुएं में जा गिरा। वर्षा के कारण वह कुआं लबालब भरा था। साथ के लड़के इस घटना से इतने डर गए कि वहां से चंपत हो गए। डर के कारण किसी को बताया नहीं। हालांकि बाद में हिम्‍मत कर अपने व आसमानी के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। सुनकर लोग सन्‍न रह गए। वे दौड़े-भागे पहुंचे। किसी तरह कुएं से आसमानी को बाहर निकाला। वह अचेत था। गांव के लोगों ने चाक पर लिटाया। लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसक बाद रोते-बिलखते स्‍वजन उसे लेकर गांव चले गए। पुलिस को घटना की जानकारी हुई तब वह पहुंची। इसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.