शहर में चला विशेष सफाई अभियान
जागरण संवाददाता, गया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को शहर के मुख्यमार्ग पर नगर निगम द्व
जागरण संवाददाता, गया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को शहर के मुख्यमार्ग पर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। गोवाल विगहा मोड़ से सरकारी बस स्टैंड तक सफाई की गई।
नगर निगम के सफाई पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्य मार्गो की सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक दर्जन सफाईकर्मी, दो लोडर, एक जेसीबी मशीन, चार ट्रैक्टर एवं एक मिनी लोडर लगाया गया है। सड़क किनारे पड़े मिट्टी, कचरे, नाली पड़े पॉलीथिन आदि को निकलकर ट्रैक्टर लोड कर डंपिंग एरिया में रखा जा रहा है। साथ ही शहरवासियों को सड़क पर कचरे नहीं फेकने के बारे निगमकर्मियों द्वारा निवेदन किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान 21 सितंबर तक चलाया जाएगा ताकि आम लोगों के साथ पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।