जिसे जहां मिला मौका वहां की छठव्रतियों की सेवा
जागरण संवाददाता, गया : लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिसे जहां मौका मिला, वहीं छठव्रतियों की
जागरण संवाददाता, गया : लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिसे जहां मौका मिला, वहीं छठव्रतियों की सेवा की। गली-मोहल्ले से लेकर घाटों तक लोग व्रतियों की सेवा में तत्पर रहे।
इसकी तैयारी सोमवार की रात से ही हो रही थी, जो बुधवार को पर्व के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने चीनी-नींबू, धूप-कपूर, फूल-माला व फलों के पैकेट भी तैयार किए थे। मंगलवार व बुधवार को विभिन्न संगठनों ने छठव्रतियों की सेवा की। शहर के उत्तरी क्षेत्र में गंगा महल के समीप संतोष कुमार छोटे की देखरेख में नारियल, फल व पानी का वितरण किया। चंद्रशेखर जनता कॉलेज मोड़ पर नारियल व पानी बांटा गया। दुखहरणी मोड़, किरानी घाट में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने छठव्रतियों की सेवा मिनरल वाटर का वितरण कर की। सभी जगह दुकानदार, आम आदमी, संगठन सामाजिक कार्यकत्र्ता, राजनीतिक कार्यकत्र्ता सेवा में जुटे थे। कई जगहों पर कारपेट बिछाई गई थी।