Move to Jagran APP

Action on Overloading: औरंगाबाद में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, 25 वाहन किए गए जब्त

औरंगाबाद में मंगलवार रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आेवरलोडिंग में 25 वाहनों को जब्‍त कर लिया गया। दाऊदनगर व गोह से 19 और हसपुरा से छह वाहन जब्त किए गए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 11:12 AM (IST)
ओवरलोड वाहनों की जांच करते अधिकारी। जागरण

जासं, दाउदनगर (औरंगाबाद)। मंगलवार की देर शाम अनुमंडल प्रशासन ने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की गई और बड़ी संख्या में ओवरलोडेड वाहनों को जब्‍त किया गया। उनसे जुर्माना किया जा रहा है। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलते ही वाहन चालक रास्‍ता बदलकर चंपत हो गए।

loksabha election banner

दाउदनगर व गोह से पकड़े गए 19 वाहन

एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी और एमवीआई उपेंद्र राव ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। बताया गया कि दाउदनगर और गोह से 19 जबकि हसपुरा से 06 यानी कुल 25 ओवरलोड वाहन जब किए गए। ओवरलोड वाहनों से जांच उपरांत शुल्क वसूलने का कार्य एमवीआई के स्‍तर से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार लगातार रात में या देर शाम पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह से छापेमारी किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

नहीं मिला बालू लदा ओवरलोड ट्रक

ओवरलोड वाहन से जुड़े माफियाओं में इस कारण हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे मामलों में जब्त वाहनों से मोटी रकम बतौर दंड एमवीआइ वसूलते हैं। जानकारी के अनुसार अधिकांश ओवरलोडेड वाहन गिट्टी लदे हुए मिले। बताया गया कि प्रशासन बालू लदा ओवरलोडेड वाहन खोजा जाता रहा लेकिन वह मिला नहीं। बताया जाता है कि ऐसे वाहन चालकों को इसका सुराग मिल गया था।

आेवरलोड वाहनों की वजह से खराब हो रही सड़क

ओवरलोड वाहनों से सड़कें खराब हो रही है। शहर की अधिकतम सड़कें ओवरलोड वाहन के कारण ही ध्वस्त हो गई और नालियां भी टूट गई थी। हालांकि अब शहर में ओवरलोड वाहन मुख्य पथ से नहीं गुजरती है। बावजूद अन्‍य सड़कों पर ऐसी गाडि़यां गुजरती रहती हैं। उनपर लगाम लगाने का प्रयास  नाकाफी दिख रहा है। ऐसा सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं है। ग्रामीण सड़कों पर भी धड़ल्‍ले से भारी और  ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.