Move to Jagran APP

घर के बाहर खेल रहा बालक लापता, स्‍नान के लिए गई महिला गायब, नवादा के सिरदला थाने में शिकायत

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक बाल‍क और एक महिला के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान के लिए गई थी तब से ही गायब है। वहीं बालक घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:38 AM (IST)
घर के बाहर खेल रहा बालक लापता, स्‍नान के लिए गई महिला गायब, नवादा के सिरदला थाने में शिकायत
नवादा में अलग-अलग जगहों से महिला व बालक लापता। सांकेतिक तस्‍वीर

सिरदला (नवादा), संवाद सूत्र। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक बाल‍क और एक महिला के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान के लिए गई थी तब से ही गायब है। वहीं बालक घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। घटना बुधवार की है। दोनों मामले की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

loksabha election banner

घर के बाहर से लापता हो गया मनीष 

रजौली-गया स्टेट हाइवे 70 पर मुरली बाजार स्थित घर के बाहर खेल रहा 10 वर्षीय बालक मनीष कुमार अचानक लापता हो गया। दिनेश चौधरी के पत्नी रानी देवी ने बताया है कि पति के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर में 14 वर्षीया पुत्री रिमझिम कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र मनीष था। दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान मनीष गायब हो गया। रिमझिम ने उसे अगल-बगल ढूंढ़ा लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला के अनुसार शाम चार बजे घर लौटने पर बेटी ने बताया कि मनीष नहीं मिल रहा। यह सुनकर चौंक गई। उसने भी कई जगहों पर खोजबीन की। बाजार तक का चक्‍कर लगाया। नाते-रिश्‍तेदारों के यहां भी पता लगाया। लेकिन कहीं से उसका पता नहीं चला। तब गुरुवार को सिरदला थाना में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ की गई है।

गंगा स्‍नान के लिए गई महिला का पता नहीं 

क्षेत्र के परसा गांव निवासी दिलीप प्रसाद की 35 वर्षीया पत्नी मुन्‍नी देवी के गायब होने से संबंधित एफआइआर दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ नदी स्नान के लिए मुन्‍नी देवी सुबह में ढाब नदी घाट गयी थी। तब से लौट कर घर नहीं आयी है। काफी खोजबीन के बाद भी आतपता नहीं चला तो थाने में शिकायत की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.