धर्मगुरु का पार्थिव शरीर लाया गया बोधगया
जागरण संवाददाता बोधगया
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 02:32 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:28 AM (IST)
गया । तिब्बतियों के निगमा संप्रदाय के धर्मगुरु सोग्याल रिनपोछे का शव शनिवार को बोधगया के सिचेन मोनास्ट्री में लाया गया। उनका निधन पिछले 28 अगस्त को बैंकाक में हो गया था। मोनास्ट्री सूत्र ने बताया कि उनके पार्थिव शव को उनकी इच्छा के अनुसार इस पवित्र भूमि पर लाया गया है। कुछ दिन यहां रखकर सिक्किम ले जाया जाएगा। रिनपोछे द तिब्बतन बुक ऑफ लिविंग एंड डाइंग के लेखक भी हैं, जो विश्व के विभिन्न 30 भाषाओं में प्रकाशित है। साथ ही सर्वाधिक विक्रय होने वाली पुस्तकों में शामिल है। रिनपोछे रिग्पा नामक आध्यात्मिक संगठन के संस्थापक भी थे, जिसका विश्व के 23 देशों में एक सौ से अधिक बौद्ध केंद्र स्थापित है। वे जीवन पर्यत विश्व के विभिन्न देशों में घूम-घूमकर धार्मिक शिक्षा देने का काम किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें