विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में दो इंच जमीन के लिए खौफनाक वारदात, पति-पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया

Published: Mon, 19 Jan 2026 10:54 AM (IST)

बोधगया के अम्मा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो इंच ...और पढ़ें

दो इंच जमीन के लिए भाइयों में विवाद। (सांकेतिक तस्वीर)

दो इंच जमीन के लिए भाइयों में विवाद। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बोधगया में जमीन विवाद में आगजनी की घटना।

  2. भाई ने परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।

  3. नीलू कुमारी, पति व बच्चा गंभीर रूप से झुलसे।

संवाद सूत्र, बोधगया। बोधगया थाना क्षेत्र के अम्मा गांव में रविवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जहां दो इंच जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इस दर्दनाक घटना में अम्मा गांव निवासी नीलू कुमारी, उनके पति राणा कुलेश्वर और उनका एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से दो इंच जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसक रूप ले लिया।

इसी विवाद के दौरान आरोपित ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता नीलू कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपित अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।