शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का हुआ शुभारंभ
अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में शनिवार को रक्त संग्रह इकाई का उद्घाटन विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव डीएम अभिषेक सिंह सिविल सर्जन ब्रजेश सिंह अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आरपी सिंह एसडीओ उपेन्द्र पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गया । अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में शनिवार को रक्त संग्रह इकाई का उद्घाटन विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव, डीएम अभिषेक सिंह, सिविल सर्जन ब्रजेश सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आरपी सिंह, एसडीओ उपेन्द्र पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक ने कहा कि उतर प्रदेश से झारखंड सीमा तक शेरघाटी जीटी रोड का बेहतर अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी है। जहा कुछ संसाधनों का होना आवश्यक है। आज जो ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारम्भ किया गया उससे कुछ हद तक समस्याएं कम होंगी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में एक ट्रामा सेंटर की यूनिट की आवश्यकता है। उन्होने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन से ट्रामा सेंटर यूनिट खोलने के लिए अपने स्तर से सरकार को लिखने की बात कहा। उन्होंने कहा कि सरकार स्तर पर विधानसभा में बात रखी गयी है। इसके अलावा कचौड़ी स्थिति अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी माग की है।
यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबेदार कुमार यादव, चंदन गुप्ता, मुकेश, विवेक राज, चंदन कुमार मिश्रा ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. उदय कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भाष्कर कुमार, इला माधवी, शलभ समदर्षी, स्वास्थ्यकर्मी रूपा, प्रेमलता, चन्द्रकाती, दिव्या आदि मौजूद रहे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता इमरान अली ने किया।