भाजपा के पन्ना प्रमुख बनाने का निर्णय
गया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मानपुर प्रखंड के अंतर्गत एक मैरिज हाल में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई से पूरे जिले में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
गया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मानपुर प्रखंड के अंतर्गत एक मैरिज हाल में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई से पूरे जिले में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। सभी मंडलों में 10 जुलाई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक होगी। बूथ स्तरीय कमेटी और बचे हुए स्थानों पर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य भी 15 जुलाई तक कर लेना है। इससे पहले बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ हुआ।
औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के भलाई के लिए अनेकों कार्य हो रहा है। गरीबों के लिए भारत सरकार ने अनेकों योजना लागू किया है और सभी योजनाओं को धरातल पर उत्तर भी रहा है, लेकिन आवश्यकता है योजनाओं की जानकारी गरीबों तक पहुंचाने की, इसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ता संपर्क के माध्यम से योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। औरंगाबाद के सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का समर्थन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर किया।
बैठक में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश की हत्या पर शोक व्यक्त किया। दोषी को जल्द से फांसी देने की मांग की। अंत में भाजपा कार्यकर्ता ने रसलपुर वासी जितेंद्र कुमार सिंह के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के प्रार्थना किए। मौके पर पूर्व सांसद हरी मांझी, रामजी मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, जैनेंद्र कुमार, क्षितिज मोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, भोला मिश्रा, महेश शर्मा, संजय कुमार सिंह उर्फ चुनु सिंह, सरयू ठाकुर, हरेराम सिंह, सुबोध कुमार, युगेश कुमार, रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे।