Move to Jagran APP

Bihar Panchayat Chunav 2021: तीसरे चरण के लिए काराकाट में आज से शुरू जाएगा नामांकन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए काराकाट में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन के लिए अभी तक 18 सौ लोगों ने नामांकन रसीद कटाया है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 06:10 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: तीसरे चरण के लिए काराकाट में आज से शुरू जाएगा नामांकन
काराकाट में आज से भरा जाएगा नामांकन का पर्चा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए काराकाट में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन के लिए अभी तक 18 सौ लोगों ने नामांकन रसीद कटाया है। बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच के लिए नामांकन प्रपत्र जमा होगा। जिसके लिए कुल छह काउंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटरों पर आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कहा कि कुल 19  पंचायतों में मतदान के लिए 270  बूथ बनाए गए हैं। जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर छह मतदानकर्मियों के अनुपात में लगभग पांच सौ मतदान कर्मी लगेंगे। दो दर्जन की संख्या में अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित किये गए हैं। पंचायत निर्वाचन में इस बार प्रखंड में कुल एक लाख 64 हजार 374  मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे से 86195  पुरुष मतदाता, 78166  महिला तथा 13  अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाताओं की संख्या है।

loksabha election banner

तृतीय चरण पंचायत चुनाव एक नजर में

सूचना का प्रकाशन:                 15 सितंबर 

नामांकन की तिथि:                 16  से 22 सितंबर

नामांकन पत्रों की जांच:            25 सितंबर

नाम वापसी की अंतिम तिथि:    27 सितंबर

चुनाव चिन्ह का आवंटन:          27 सितंबर

मतदान की तिथि:                    8 अक्टूबर

मतगणना :                            10 अक्टूबर

प्रखंड    :                       काराकाट

पंचायत    :                    19

बूथ   :                           270

जिला परिषद सदस्य :     03

मुखिया :                       19

सरपंच :                        19

पंचायत समिति सदस्य :    27

वार्ड सदस्य :                 262 

पंच :                            262

कुल मतदाता : 164374

पुरुष मतदाता : 86195

महिला मतदाता : 78166

थर्ड जेंडर :        13

आचार संहिता उल्लंघन को ले पांच पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र, राजपुर। आचार संहिता उल्लंघन को लेकर बुधवार को राजनडीह पंचायत के पांच संभावित प्रत्याशियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन मुखिया, एक बीडीसी व एक सरपंच पद पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे हैं। इन पर आरोप है कि ये लोग अभी तक गांव में पहले से लगाए गए शुभकामना बैनर पोस्टर नहीं हटवाए थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार बिक्रमगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सूर्यनंदन ङ्क्षसह द्वारा बुधवार को राजनडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मुखिया पद के लिए तैयारी कर रही तीन महिलाओं बीडीसी व सरपंच  के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। नोडल पदाधिकारी द्वारा सबका फोटोग्राफी कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.