विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Floor Test से पहले बोधगया में सूर्य नमस्कार करेंगे BJP विधायक-पार्षद, होटलों में बुक कराए गए हैं खास 400 कमरे

Published: Fri, 09 Feb 2024 02:53 PM (IST)

बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के पूर्व बोधगया में भाजपा विधायकों और विधान परिषदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण ...और पढ़ें

बोधगया में भाजपा विधायक के शारीरिक और बौद्धिक विकास का होगा प्रशिक्षण। (फाइल फोटो)
बोधगया में भाजपा विधायक के शारीरिक और बौद्धिक विकास का होगा प्रशिक्षण। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार में नीतीश सरकार का विश्वास मत हासिल करने से पूर्व जुट रहे हैं भाजपा विधायक।
  2. सूर्य नमस्कार के साथ शुरू होगा भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण।
  3. वन टू वन में भाजपा विधायक अपनी बातों से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

नीरज कुमार गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि बोधगया में भाजपा के विधायक और विधान परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के पूर्व रखा गया है। दो दिनों के प्रशिक्षण सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श होगा। यह प्रशिक्षण 10 और 11 फरवरी को होना है।

प्रशिक्षण का कार्यक्रम बोध गया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में रखा गया है, जहां बिहार के सभी भाजपा विधायक और विधान परिषद शामिल होंगे।

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम को उत्तर बिहार के अधिकांश विधायक और एमएलसी बोधगया पहुंच जाएंगे। शनिवार को 11:00 बजे तक शेष विधायक और विधान परिषद के उपस्थिति महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में अनिवार्य की गई है।

महाबोधि मंदिर में सूर्य नमस्कार की तैयारी

अभी तक के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार प्रथम दिन का सत्र लेंगे। सबसे बड़ी बात सामने यह आई है कि भाजपा विधायक और विधान परिषद के प्रशिक्षण के शुभारंभ से पूर्व सूर्य नमस्कार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए भी महाबोधि मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में तैयारी चल रही है।

भाजपा के कुल 78 विधायक है जिन्हें इस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक और विधान पार्षद को सूर्य नमस्कार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी प्रशिक्षक बुलाई जा रहे हैं, जो सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं को सूर्य नमस्कार करेंगे।

गया और बोधगया होटल के सभी कैमरे हाउसफुल

पहली बार बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के पूर्व भाजपा अपने विधायकों को बोधगया में एकत्रित कर रहा है। क्योंकि भाजपा के 78 विधायक है और काफी संख्या में विधान पार्षद भी है। उनके साथ सरकारी और गैर सरकारी अंगरक्षक, निजी सचिव और वाहन चालक भी हैं। इस कारण से बोध गया और गया के सभी होटलों में पार्टी के स्तर से कमरा बुक कराया गया है।

पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, बोधगया में 250 कमरा और गया में 150 कमरा की बुकिंग कराई गई है, जहां जनप्रतिनिधि के साथ-साथ उनके अंगरक्षक, वाहन चालक और निजी सचिव विश्राम करेंगे।

इसका सारा खर्च भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश इकाई वह करने जा रही है, लेकिन जो बिहार सरकार में डिप्टी सीएम और मंत्री हैं उनका खर्च जिला प्रशासन वहन करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए गया परिषद में कुल पांच कमरा बुक कराया गया है। इस तरह पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के लिए दो कमरा, प्रमोद कुमार का एक, पूर्व खनन मंत्री जनक राम का एक , लिशा सिंह के लिए एक कमरा सुरक्षित पेरिस सदन में कराया गया है।

केंद्रीय नेतृत्व के वर्चुअल मीटिंग की चल रही है तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार बिहार के विधायक और विधान पार्षद को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह संबोधित करेंगे केंद्रीय नेतृत्व के वर्चुअल मीटिंग को लेकर बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में तैयारी चल रही है, वहां पर डिस्प्ले और टीवी भी लगाया जा रहे हैं, ताकि केंद्रीय नेतृत्व का संबोधन आसानी से सुना जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक एवं विधान पार्षद को 11 फरवरी की शाम तक बोधगया में प्रशिक्षण को लेकर रखा गया है रखा जाएगा उसके बाद 11 फरवरी की देर शाम भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु को नमन करने को उपरांत पटना के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में होने वाले विश्वास प्रस्ताव में सभी विधायक व विधान पार्षद शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher News: 'हमारी सरकार बदलते ही नियोजित शिक्षकों के साथ...', RJD ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

Bihar Politics: 'लोकतंत्र की माला जपने से युवराज सत्ता में सेट हो जाएंगे...', जेडीयू हुई RJD पर हमलावर, लालू परिवार को लिया अडे़ हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।